फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma: असम सरकार ने 4 प्रतिशत बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 42 प्रतिशत तक पहुंचा

Sat, 01 Apr 2023 04:42 PM IST
जलज मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि वे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन्होंने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता भी 4% बढ़ा दिया है, जो अब 42% हो गया है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम सरकार ने राज्य सेवा कर्मचारियों को सौगात दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एलान किया है कि उनकी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन्होंने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता भी 4% बढ़ा दिया है, जो अब 42% हो गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर लिखा कि हमारी सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने वाली सरकार है। मुझे एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम राज्य कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा रहे हैं। बता दें, कर्मचारियों का महंगाई पहले 38 प्रतिशत था, जो अब 4 प्रतिशत तक बढ़ने के बाद 42 प्रतिशत हो गया है। 

विज्ञापन


रेशम उत्पादों के लिए सीएम ने कही यह बात
सीएम सरमा ने कहा कि वैश्विक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुगा और एरी जैसे असम रेशम उत्पादों की सूची तैयार करने के लिए शीर्ष डिजाइनरों से सलाह ली जानी चाहिए। उन्होंने राज्य के लोगों से आने वाले रोंगाली बिहू के दौरान कम से कम एक हथकरघा गमोसा (पारंपरिक दुपट्टा या तौलिया) खरीदने का आग्रह किया। रोंगाली बिहू राज्य में बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए अप्रैल के मध्य में असमिया नए साल के रूप में मनाया जाता है।

गोल्डन सिल्क पार्क एंड ट्रेड सेंटर का किया उद्घाटन
उन्होंने गुवाहाटी में गोल्डन सिल्क पार्क एंड ट्रेड सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि असम के 'मुगा' और 'एरी' जैसे रेशम उत्पादों की वैश्विक बाजार में काफी मांग है, लेकिन इसकी पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए विविधीकरण की जरूरत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें