फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PLI: एक हजार करोड़ के वितरण को मंजूरी, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की लाभार्थी कंपनियों को होगा फायदा

Mon, 16 Oct 2023 05:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए इस योजना का आकार 1.97 लाख करोड़ रुपये है। यह योजना इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और चिकित्सा उपकरण जैसे क्षेत्रों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पर एक अधिकार प्राप्त समिति ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की लाभार्थी कंपनियों को 1,000 करोड़ के वितरण की मंजूरी दे दी है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकार को इस योजना के तहत 3,400 करोड़ रुपये के दावे मिले हैं। इसमें से मार्च, 2023 तक वह 2,900 करोड़ रुपये का वितरण कर चुकी है। योजना का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण बढ़ाना, नौकरियां पैदा करना और निर्यात का समर्थन करना है।

अधिकारी ने बताया, समिति की हालिया बैठक में यह मंजूरी दी गई। लाभार्थी कंपनियों को वास्तविक भुगतान में अभी कुछ और दिन लगेंगे। यह चालू वित्त वर्ष का पहला वितरण होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए इस योजना का आकार 1.97 लाख करोड़ रुपये है। यह योजना इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और चिकित्सा उपकरण जैसे क्षेत्रों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें