फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजेः एपल का मुनाफा 13 फीसदी घटा, आईफोन की बिक्री में गिरावट

Wed, 31 Jul 2019 04:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने अपने दूसरी तिमाही का नतीजा घोषित कर दिया है। कंपनी के मुनाफे में 13 फीसदी की कमी आई है, वहीं भी घट गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे विश्व में कंपनी के फ्लैगशिप ब्रांड की बिक्री में कमी देखने को मिली है। 

इतना हुआ मुनाफा

कंपनी को दूसरी तिमाही में मुनाफा केवल 10.04 अरब डॉलर (69,276 करोड़ रुपये) रह गया। पिछले साल जून तिमाही में 11.5 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय पर भी इसका असर देखने को मिला। कंपनी को  25.99 अरब डॉलर (1.79 लाख करोड़ रुपये) की आय हुई। पिछले साल अप्रैल-जून की तिमाही में 29.47 अरब डॉलर की आय हुई थी। 

कंपनी की इस आय में हुई बढ़ोतरी

हालांकि कंपनी को वियरेबल्स, होम असेसरीज और सर्विसेज से आय में बढ़ोतरी हुई है। सर्विसेज (सब्सक्रिप्शन, ऐप स्टोर फीस, अन्य ऑनलाइन सर्विस) रेवेन्यू 13 फीसदी  बढ़कर 79,350 करोड़ रुपये (11.5 अरब डॉलर) रहा है। वहीं वियरेबल्स से आय 50 फीसदी बढ़कर 37950 करोड़ रुपये रही। 

चीन में घटी बिक्री

चीन में एपल की बिक्री चार फीसदी घट गई है। चीन में ग्रोथ के आंकड़ों को एपल के सीईओ टिम कुक ने अहम बताया है।

अगस्त में लॉन्च होगा क्रेडिट कार्ड

एपल अगस्त में अपना क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च करेगी। फिलहाल इसे अमेरिका में गोल्डमैन शैक्स के साथ मिलकर लॉन्च किया जाएगा।इससे खरीदारी की जानकारी आईफोन वॉलेट ऐप पर दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें