फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple: भारतीय मूल के एपल कर्मचारी को तीन साल की जेल, 138 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का है आरोप

Tue, 02 May 2023 03:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Apple: अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस बयान के अनुसार प्रसाद ने एपल पे का इस्तेमाल उन चीजों के लिए किया जो कंपनी को कभी नहीं मिलीं। प्रसाद ने 2008 से 2018 तक एपल की विश्वव्यापी सेवा आपूर्ति शृंखला में एक खरीदार के रूप में काम किया था।
विज्ञापन
Apple Store In India - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के एपल कर्मचारी धीरेंद्र प्रसाद को अमेरिका में तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। उसे कंपनी से 1.7 (लगभग 138 करोड़ रुपये) करोड़ डॉलर की चोरी करने के आरोप में लगभग 1.9 (लगभग 138 करोड़ रुपये) करोड़ डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस बयान के अनुसार प्रसाद ने एपल पे का इस्तेमाल उन चीजों के लिए किया जो कंपनी को कभी नहीं मिलीं। प्रसाद ने 2008 से 2018 तक एपल की विश्वव्यापी सेवा आपूर्ति शृंखला में एक खरीदार के रूप में काम किया था। उन पर मार्च 2022 में गड़बड़ी के आरोप लगे थे और पिछले साल नवंबर में एपल को धोखा देने और संबंधित अपराधों की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था।

अध्ययन के अनुसार प्रसाद ने रिश्वत लेने, पार्ट्स चुराने, चालान बनाने और फर्म्स को उन चीजों के लिए बिल देने की बात स्वीकार की, जो कभी डिलीवर नहीं किए गए। उन्होंने दो विक्रेता कंपनियों के मालिकों के साथ इन अपराधों में मिलीभगत करने और चकमा देने पर भी सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, प्रसाद ने एपल में अपने पद का फायदा उठाया और अपने आपराधिक कृत्यों को छिपाने के लिए कंपनी की धोखाधड़ी का पता लगाने की प्रक्रियाओं से जुड़ी अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें