फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: दूसरी बार भी ईडी के सामने नहीं पेश हुईं टीना अंबानी, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ

Tue, 17 Feb 2026 03:07 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Tina Ambani Again Skipped ED Summon: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी मंगलवार को दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर पेश नहीं हुईं हैं। बता दें कि, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अभिनेत्री को पहले 10 फरवरी को तलब किया गया था।
विज्ञापन
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी लगातार दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर मंगलवार को नहीं पेश हुईं हैं। धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले 10 फरवरी को भी वह संघीय जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद उन्हें दूसरा नया नोटिस भेजा गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने अनुपस्थित रहने का कोई कारण जांच अधिकारी को बताया है या नहीं। ईडी सूत्रों का कहना है कि उन्हें पूछताछ के लिए नई तारीख दी जा सकती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pune Land Scam: पार्थ पवार को मिली बड़ी राहत, जांच समिति ने दी क्लीन चिट; दो अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश

पीएमएलए के तहत दर्ज किया जाएगा बयान
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि टीना अंबानी के पेश होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी और उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया जाएगा। इसी मामले में 66 वर्षीय अनिल अंबानी को भी रिलायंस समूह की कई कंपनियों और उनसे जुड़े बैंक ऋण मामलों की जांच के सिलसिले में बुधवार को दूसरी बार पेश होने को कहा गया है। वह पहली बार अगस्त 2025 में ईडी के सामने पेश हुए थे।
विज्ञापन


अमेरिकी संपत्ति सौदे की जांच
सूत्रों के मुताबिक, टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में स्थित एक लग्जरी आवासीय अपार्टमेंट की खरीद से जुड़े धन के स्रोत की जांच के लिए बुलाया गया है। इस मामले में ईडी ने हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि न्यूयॉर्क स्थित यह संपत्ति वर्ष 2023 में कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के दौरान गर्ग ने धोखाधड़ी से बेच दी थी। बताया जाता है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने वर्ष 2025 में शेयर बाजार को इस संदिग्ध बिक्री की जानकारी दी थी।

विदेशी लेनदेन पर संदेह
ईडी के अनुसार, इस संपत्ति की बिक्री से प्राप्त 8.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 69.55 करोड़ रुपये) की राशि अमेरिका से दुबई स्थित एक इकाई को कथित फर्जी निवेश के नाम पर भेजी गई थी। एजेंसी का यह भी दावा है कि उस इकाई पर पाकिस्तान से जुड़े एक व्यक्ति का नियंत्रण था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को NGT की मंजूरी; भारत के लिए क्यों अहम? जानें विरोध की वजह

विशेष जांच दल गठित
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए हाल ही में एक विशेष जांच दल गठित किया है। एजेंसी अब तक जांच के तहत लगभग 12,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर चुकी है और समूह की कंपनियों के खिलाफ तीन प्रवर्तन प्रकरण सूचना रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें