फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP: आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, ₹1328 करोड़ के निवेश के साथ 15 नए बैंक-बीमा कार्यालयों की रखी गई नींव

Fri, 28 Nov 2025 02:02 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने संयुक्त रूप से राज्य में 15 नए बैंक और बीमा कंपनी कार्यालयों के निर्माण की आधारशिला रखी। राज्य सरकार के अनुसार, इस परियोजना के जरिए कुल 1,328 करोड़ रुपये का निवेश होगा और क्षेत्र में 6,541 नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र और राज्य के बीच समन्वय से आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर वित्तीय ढांचा तैयार होने जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को 15 नए बैंक और बीमा कंपनी कार्यालयों के निर्माण की आधारशिला रखी।

6541 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद

राज्य सरकार के अनुसार, इस परियोजना के जरिए कुल 1,328 करोड़ रुपये का निवेश होगा और क्षेत्र में 6,541 नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। जिन संस्थानों के नए कार्यालयों की आधारशिला रखी गई है, उनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), नाबार्ड समेत कई प्रमुख बैंक और बीमा कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें