फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mahindra: ब्रिटेन के उपग्रह लॉन्च करने के असफल प्रयास के बाद महिंद्रा ने की इसरो की सराहना, कही ये बात?

Tue, 10 Jan 2023 02:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Anand Mahindra: बता दें कि सैटेलाइट लॉन्च करने वाला यूरोप का पहला देश बनने की ब्रिटेन की ख्वाहिशों को मंगलवार को झटका लगा जब वर्जिन ऑर्बिट ने जानकारी दी कि उसके रॉकेट में एक गड़बड़ी के कारण यह ऑर्बिट में नहीं पहुच पाया।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना की है। ब्रिटेन की ओर से अंतरिक्ष में उपग्रहों को लॉन्च करने के असफल प्रयासों के बाद महिंद्रा ग्रुप के मुखिया की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है।

विज्ञापन


महिंद्रा ने ट्वीट किया, "मैं यह मानता हूं कि यह एक बहुत ही अलग प्रकार का कक्षीय प्रक्षेपण था। इस तरह के मामलों से हमें यह अहसास होता है कि हमें इसरो के लॉन्च रिकॉर्ड की कितनी सराहना करनी चाहिए।" महिद्रा ने ये ट्विट ब्रिटेन के पहले  सैटेलाइट लॉन्च की विफलता से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सैटेलाइट लॉन्च करने वाला यूरोप का पहला देश बनने की ब्रिटेन की ख्वाहिशों को मंगलवार को झटका लगा जब वर्जिन ऑर्बिट ने जानकारी दी कि उसके रॉकेट में एक गड़बड़ी के कारण यह ऑर्बिट में नहीं पहुच पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें