फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: अमृत भारत का किराया सामान्य ट्रेन के किराये से 17% ज्यादा, ये है पहली ट्रेन का रूट

Sat, 30 Dec 2023 12:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railway: रेलवे के सर्कुलर के अनुसार अमृत भारत ट्रेनों में रियायती टिकट और ऐसे मुफ्त पास से बने टिकट स्वीकार्य हैं जिनकी प्रतिपूर्ति (Reimbursement) नहीं की गई हो। सर्कुलर में कहा गया है कि रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेषाधिकार पास, पीटीओ (विशेषाधिकार टिकट आदेश), ड्यूटी पास आदि से जुड़े नियम मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समान ही होंगे।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। इस ट्रेन में सफर करना सामान्य ट्रेनों की तुलना में 17 प्रतिशत महंगा है लेकिन यह ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। रेलवे बोर्ड ने अपने अलग-अलग जोन्स को बताया है कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में एक किलोमीटर से 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गंतव्यों के लिए न्यूनतम किराया 35 रुपये है। इसमें आरक्षण शुल्क और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। रेलवे ने अमृत भारत ट्रेनों के किराया ढांचे पर एक परिपत्र (सर्कुलर) जारी किया है। रेलवे ने इस सर्कुलर के साथ ही द्वितीय श्रेणी (सेकेंड क्लास) और शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास) के यात्रियों के लिए दूरी और टिकट की कीमतों से जुड़ी एक "किराया तालिका" भी साझा किया है।

30 दिसंबर को पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से जिस अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई हे उसमें केवल द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे। इसलिए रेल मंत्रालय ने फिलहाल वातानुकूलित श्रेणियों के लिए किराया अभी तय नहीं किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, 'अगर हम इन दो श्रेणियों- सेकेंड और स्लीपर - के किराए की तुलना वर्तमान में चल रही अन्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों से करें तो अमृत भारत का किराया 15 से 17 प्रतिशत अधिक है।

सामान्य ट्रेनों से 17 प्रतिशत अधिक है किराया

अधिकारी ने कहा, "अन्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में एक से 50 किलोमीटर के बीच पड़ने वाले गंतव्य के लिए द्वितीय श्रेणी की यात्रा का न्यूनतम टिकट मूल्य 30 रुपये है। इसमें आरक्षण शुल्क और अन्य शुल्क अलग से जोड़ा जाता है। इससे पता चलता है कि अमृत भारत का किराया लगभग 17 प्रतिशत अधिक है।"

रियायती टिकट और मुफ्त पास के आधार पर बने टिकट नहीं होंगे स्वीकार

रेलवे के सर्कुलर के अनुसार, इन ट्रेनों में रियायती टिकट और ऐसे मुफ्त पास से बने टिकट स्वीकार्य नहीं होंगे, जिनकी प्रतिपूर्ति (Reimbursement) नहीं की गई हो। सर्कुलर में कहा गया है, 'रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेषाधिकार पास, पीटीओ (विशेषाधिकार टिकट आदेश), ड्यूटी पास आदि से जुड़े नियम मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समान ही होगी। इसमें कहा गया है, ''सांसदों को जारी किए गए पास के खिलाफ टिकटों की बुकिंग, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी रेल यात्रा कूपन (टीआरसी) और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बुकिंग की अनुमति होगी क्योंकि उनकी पूरी प्रतिपूर्ति (Reimbursement) की जाती है।" रेलवे बोर्ड ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) से अमृत भारत ट्रेनों और उनके किराए को दर्शाने के लिए सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने को कहा है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है अमृत भारत ट्रेन

परिपत्र में कहा गया है कि एलएचबी कोच आधारित पुश-पुल व्यवस्था वाली अमृत भारत ट्रेनों में कुछ विशेष विशेषताएं हैं, जैसे "क्षैतिज स्लाइडिंग खिड़कियां, कोचों के बीच अर्ध स्थायी कॉपलर, धूल रहित चौड़ा गैंगवे, शौचालयों और इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल में एक एयरोसोल-आधारित अग्निशमन प्रणाली, एक आपातकालीन आपदा प्रबंधन लाइट, फर्श गाइड फ्लोरोसेंट स्ट्रिप्स, एलडब्ल्यूएस कोचों के लिए बेंच जैसी डिजाइन, आरक्षित और अनारक्षित कोचों (स्लाइडिंग दरवाजों के साथ) अलग करने की व्यवस्था आदि।"

क्या है पहली अमृत भारत ट्रेन का रूट? 

अमृत भारत स्पेशल ट्रेन अयोध्या से चलने के बाद मनकापुर, बस्ती होते हुए दोपहर 14:39 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। वहां से कप्तानगंज स्टेशन होते हुए यह समस्तीपुर रेल मंडल के बगहा स्टेशन पर शाम 16:38 बजे, नरकटियागंज स्टेशन 17:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन रक्सौल स्टेशन पर 18:42 बजे पहुंचेगी। बैरगनिया स्टेशन रात 19:44 बजे, सीतामढ़ी स्टेशन 20:46 बजे, जनकपुर रोड स्टेशन 21:28 बजे, कमतौल स्टेशन पर 20:10 बजे होते हुए दरभंगा जंक्शन पर रात्रि 23:50 बजे पहुंचेगी। यात्रा के बीच के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कई सांसद व विधायक राम भक्तों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए पंडाल भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें