फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah on Inflation: गृहमंत्री बोले- पूरी दुनिया मंदी से जूझ रही, भारत पर असर कम 

Tue, 12 Jul 2022 06:05 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृहमंत्री ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के आह्वान से देश में आद्योगिक उत्पादन का नया माहौल तैयार हुआ है। देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिशें की जा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही है। हमारा देश भी इसी कारण से मंदी और महंगाई से जूझ रहा है पर, अगर दुनिया के दूसरे देशों से तुलना की जाए तो हमारा देश मंदी से कम प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन

 



गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनाई गई नीतियों के कारण पूरी दुनिया में छाई मंदी का भारत पर कम असर हो रहा है। सरकार की नई ड्रोन नीति, स्वास्थ्य नीति, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पॉलिसी से देश को फायदा हुआ है। 

आत्मनिर्भर भारत के आह्वान से देश में आद्योगिक उत्पादन का नया माहौल तैयार हुआ है। देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिशें की जा रही है।  कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों श्रीलंका और पाकिस्तान में महंगाई के कारण माहौल बिगड़ा हुआ। अमेरिका जैसा देश भी महंगाई से परेशान है। इन चुनौतियों पर हम भी नजर बनाए हुए हैं और महंगाई से निपटने के उद्देश्य से नीति निर्धारण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में हमारे देश की रैंकिंग में सुधार हुआ है। जहां 2014 में देश में स्टार्टअप ना के बराबर थे आज हमारा देश स्टार्टअप हब बनता जा रहा है। ऐसा इज ऑफ डूईंग बिजनेस के कारण संभव हो सका है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें