फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन लोगों की नौकरी पर अमेरिका ने लगाई रोक, उनमें से ज्यादातर के पास योग्यता नहीं

Sat, 27 Jun 2020 02:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एच-1 बी वीजा - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीयों को डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने बड़ा झटका दिया है। अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H1-B के साथ-साथ अन्य तरह के कामकाजी वीजा का सस्पेंशन फिलहाल इस साल के अंत तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। चुनावी साल में अमेरिकियों को ज्यादा मौके देने के लिए ट्रंप ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज के अनुसार, 2019-20 में सबसे ज्यादा 2.5 लाख एच-1बी वीसा कंप्यूटर-आईटी से जुड़े थे। ये आंकड़ा किसी भी सेक्टर से सबसे ज्यादा हैं। वहीं दूसरे स्थान पर इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चरहै।

जिन लोगों को नौकरी के लिए ट्रंप ने यह फैसला लिया है, उनमें से ज्यादातर लोग जरूरी योग्यता ही नहीं रखते। इनमें कंप्यूटर, आईटी, इंजीनियरिंग प्रमुख हैं। इनमें से 76 फीसदी कर्मचारी विदेशी हैं। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार सस्ते विदेशी कर्मचारियों की वजह से स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से यह कदम उठाया गया। लेकिन स्टेटिस्टा और यूएससीआईएस के आंकड़ों के मुताबिक, एच-1बी वीजा वाले कर्मचारियों की सालाना आय 1.14 लाख डॉलर, यानी करीब 85 लाख रुपये है, जिसे सस्ता नहीं कहा जा सकता। 

साथ ही एच-1बी आईटी पेशेवरों की कमी दूर करने में प्रभावी साबित हुआ है। इस संदर्भ में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा कि सबसे अधिक मांग वाले एच-1बी वीजा सहित अन्य वीसा का निलंबन एक अदूरदर्शी नीति है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें