फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक वृद्धि के मामले में पांच साल पीछे अमेरिका, तीसरी तिमाही में पटरी पर लौटने की उम्मीद

Mon, 03 Aug 2020 01:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस से निपटने में जुटा है और इससे प्रभावित अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन


अमेरिका आर्थिक वृद्धि के मामले में पांच साल पीछे
अमेरिका में अब तक कोविड-19 के 46 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। कोविड-19 की वजह से अमेरिका को अपने आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट का सामना करना पड़ा है। इसके चलते अमेरिका आर्थिक वृद्धि के मामले में पांच साल पीछे चला गया है। 

अप्रैल और जून के बीच 32.9 फीसदी की गिरावट 
अमेरिका की अर्थव्यवस्था में अप्रैल और जून के बीच सालाना आधार पर 32.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। म्नूचिन ने कहा कि, 'कोरोना वायरस ने हमारी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है और इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। यह वायरस चीन से आया और उन्हें इसके बारे में पहले सचेत करना चाहिए था।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार लगातार चीन पर वायरस के बारे में विश्व को सचेत नहीं करने का आरोप लगाती रही है। 
विज्ञापन


इतिहास में इस तरह की कोई घटना नहीं देखी
हालांकि चीन इन आरोपों को खारिज करता रहा है। म्नूचिन ने कहा, 'जैसा मैंने पहले कहा था कि दूसरी तिमाही बहुत बुरी रहने वाली है। हमने अपने इतिहास में इस तरह की कोई घटना नहीं देखी है जब पूरी अमेरिकी अर्थव्यवस्था बंद रही हो। यह किसी पानी के नल को बंद करने जैसा है। इसलिए देश की जीडीपी नीचे बनी हुई है।' 

जोरदार तरीके से पटरी पर लौटेगी अर्थव्यवस्था 
उन्होंने कहा कि सरकार ने पानी के नल (अर्थव्यवस्था) को फिर से खोला है। देश के कई इलाकों में अर्थव्यवस्था सुरक्षित रूप से दोबारा चल रही है। अभी इसका कुछ हिस्सा नहीं खोला जा सकता है। उनका मानना है कि मौजूदा तिमाही में अर्थव्यवस्था जोरदार तरीके से पटरी पर लौटेगी, और सरकार सही नीतियों पर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें