फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड 947 अरब डॉलर रहेगा सरकार का कर्ज: अमेरिकी वित्त विभाग

Tue, 04 Aug 2020 01:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका के वित्त विभाग का अनुमान है कि चालू साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर में सरकार का कर्ज 947 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। हालांकि, यह तीसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड होगा, लेकिन 2,750 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर से कम रहेगा। 
विज्ञापन


दूसरी तिमाही में 2,750 अरब डॉलर था कर्ज 
चालू साल की दूसरी तिमाही में सरकार का कर्ज 2,750 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वित्त विभाग के अधिकारियों घोषणा की कि अक्तूबर से दिसंबर की तिमाही में सरकार की 1,220 अरब डॉलर का कर्ज लेने की योजना है। इसमें 1,000 अरब डॉलर का कर्ज एक और आर्थिक प्रोत्साहन के वित्तपोषण के लिए जुटाया जाएगा। 

संसद ने दी थी 3,500 अरब डॉलर के उपायों को मंजूरी
डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच इसको लेकर बातचीत चल रही है। मई में अमेरिकी संसद ने 3,500 अरब डॉलर के उपायों को मंजूरी दी थी, लेकिन रिपब्लिकन के नियंत्रण वाली सीनेट ने इस पर मुहर नहीं लगाई थी। इसके बजाय सीनेट ने छोटा 1,000 अरब डॉलर का पैकेज देने की वकालत की थी। 
विज्ञापन


2008 की समान तिमाही के कर्ज से अधिक
तीसरी तिमाही में 947 अरब डॉलर का कर्ज का आंकड़ा 2008 में इसी तिमाही में लिए गए 530 अरब डॉलर के कर्ज से अधिक रहेगा। 2008 के वित्तीय संकट के समय सरकार ने यह कर्ज लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें