फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन संभवः जेफ बेजोस देंगे मेक इन इंडिया को बढ़ावा, करेंगे 7,000 करोड़ रुपये का निवेश

Wed, 15 Jan 2020 12:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेफ बेजोस, अमेजन के सीईओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस मंगलवार को भारत पहुंचे। बेजोस ने बुधवार को लघु एवं मझोले उपक्रमों पर आयोजित अमेजन संभव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, '21वीं सदी भारतीय सदी के नाम से जानी जाएगी। भारत में कुछ खास है। हम भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को डिजिटल बनाने पर एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) का निवेश करेंगे।' 

'मेक इन इंडिया' उत्पादों का करेंगे निर्यात

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अपनी मौजूदगी के जरिए अमेजन वैश्विक स्तर पर 2025 तक 10 अरब डॉलर (71,000 करोड़ रुपये) के 'मेक इन इंडिया' उत्पादों का निर्यात करेगी। साथ ही बेजोस ने कहा कि 21वीं सदी में भारत-अमेरिका गठजोड़ सबसे महत्वपूर्ण होगा।  

जून 2020 तक बंद होगा प्लास्टिक का प्रयोग

उन्होंने यह भी कहा कि जून 2020 तक अमेजन भारत में पैकिंग के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर देगा। अमेजन ने साल 2030 तक कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए प्रण लिया है। विश्व की कई कंपनियों के सीईओ के साथ मिलकर इसपर काम करना होगा।

एक दर्जन असफलताओं के बाद मिलती है कामयाबी 

अमेजन असफल होने की सबसे अच्छी जगह है। एक दर्जन असफलताओं के बाद हमको एक कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि हम बहुत बार असफल होते हैं क्योंकि हम प्रयोग बहुत करते हैं। बेजोस ने कहा कि अमेजन भारत के चीफ अमित अग्रवाल और वो काफी एक्सपेरिमेंट में असफल हुए हैं। मैं ऐसे लोगों को नौकरी पर रखता हूं जिनसे खुद भी कुछ सीख सकूं, और उन्हें सीखा भी सकूं। लोगों को सिखाने के साथ-साथ उनसे सीखना भी जरूरी है।

इस पर अमेजन कर रही है काम

उन्होंने कहा कि वह स्पेस में उद्यमियों को बढ़ावा देंगे। बेजोस ने कहा कि वो स्पेस में अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन के जरिए उद्यमियों को बढ़ावा देंगे और एक से ज्यादा बार इस्तेमाल किए जानेवाले रॉकेट का प्रयोग करेंगे। धरती पर रिसोर्सेज सीमित हैं, जबकि स्पेस में बहुत कुछ किया जा सकता हैं। दो लोग आसानी से एक स्पेस कैप्सूल में राह सके, इसके लिए उनकी कंपनी काम कर रही है।

'संभव' कार्यक्रम का आयोजन

अमेजन द्वारा 15-16 जनवरी को 'संभव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फिल्म व उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों से मुलाकात करेंगे। उनके इस दौरे की योजना पूरी तरह से बनी हुई है। वह भारत में चल रहे अमेजन के सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही नई योजनाएं भी बनाएंगे। इसके साथ ही वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ मिलकर महत्वपूर्ण विषयों पर बात करेंगे। संभव कार्यक्रम में छोटे और मझोले कारोबारियों को बुलाया गया है, जो कि कंपनी के सैलर नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। 

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए बेजोस सबसे पहले राजधानी नई दिल्ली में राजघाट स्मारक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बेजोस इस दौरान भारतीय परिधान में नजर आए। बेजोस ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ऐसे व्यक्ति को श्रद्धांजलि दी जिसने सही मायनों में दुनिया को बदल दिया। बेजोस यहां बुधवार से शुरू होने वाले छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए ऑनलाइन रिटेलर के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें