दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने कोरोना वायरस के चलते अपनी एनुअल प्राइम डे सेल को रोक दिया है। यह जानकारी कंपनी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी। बता दें कि भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। देश में रिकॉर्ड संख्या में संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं और इस बीमारी के चलते मृत्यु दर भी बढ़ी है।