फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amazon Layoff: अमेजन में छंटनी की तैयारी, 30,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट; आज से शुरू हो सकती है कार्रवाई

Tue, 28 Oct 2025 04:57 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, सैन फ्रांसिस्को

सार

अमेजन में एक बार फिर बड़ी छंटनी की तैयारी है। कंपनी 30,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। जानें, क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला।
विज्ञापन
अमेजन - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने खर्चों को कम करने के लिए फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यह छंटनी मंगलवार से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


यह अमेजन के लगभग 350,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों का करीब 10% है। दरअसल, कंपनी ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान बहुत अधिक लोगों को काम पर रख लिया था और अब मांग कम होने के कारण खर्चों में कटौती करना चाहती है। इससे पहले 2022 के अंत में कंपनी ने 27,000 कर्मचारियों को निकाला था।

कंपनी के प्रवक्ता ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। अमेजन में कुल 15.5 लाख कर्मचारी हैं, इसलिए यह छंटनी कुल कर्मचारियों के मुकाबले एक छोटा हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें