ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी Amazon.com ने घोषणा की है कि वह भारत में अपने थोक वितरण कारोबार को बंद कर रहा है। इसकी थोक ई-कॉमर्स वेबसाइट बेंगलुरु, मैसूर और हुबली में छोटे व्यवसायों के लिए उपलब्ध थी। अमेज़न डिस्ट्रीब्यूशन को भारत में छोटे स्टोर्स, फ़ार्मेसीज और डिपार्टमेंटल स्टोर्स को अमेज़न से इन्वेंट्री सुरक्षित करने में मदद के लिए डिज़ाइन किया गया था। कंपनी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हम इन फैसलों को हल्के में नहीं लेते हैं। हम वर्तमान ग्राहकों और भागीदारों की देखभाल के लिए इस कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से बंद कर रहे हैं और हम इस परिवर्तन के दौरान अपने प्रभावित कर्मचारियों को सपोर्ट भी कर रहे हैं।"
ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह भारत में अपने फूड डिलिवरी बिजनेस और ऑनलाइन लर्निंग अकादमी को बंद कर देगी। ई-कॉमर्स दिग्गज ने कहा था "अमेजन में हम बड़ा सोचते हैं, प्रयोग करते हैं और ग्राहकों को प्रसन्न करने के लिए नए विचारों में निवेश करते हैं। हम ग्राहक मूल्य प्रदान करने के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं की प्रगति और क्षमता का लगातार मूल्यांकन करते हैं और हम नियमित रूप से उन आकलनों के आधार पर समायोजन करते हैं।"