अगर आपकी जेब में कम से 3 लाख डॉलर हैं और अंतरिक्ष की यात्रा करने का मन है तो फिर अगले साल से ऐसा कर सकेंगे। विश्व की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजॉस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन जल्द ही ऐसा करने जा रही है।
2000 में शुरू की थी कंपनी
बेजॉस ने 2000 में इस कंपनी को शुरू किया था। 18 साल बाद अब जाकर के कंपनी अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही थी। अब जाकर के कंपनी ने घोषणा की है कि वो परीक्षण के लिए तैयार है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हाल ही में कंपनी ने अपने अंतरिक्ष यान के डिजाइन को सार्वजनिक किया है। इस डिजाइन में एक लांच रॉकेट और यात्रियों का कैप्सूल है जो खुद को रॉकेट से अलग कर सकता है।