फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में कैसे करें सफल मार्केटिंग? अमर उजाला के वेबिनार में दिग्गज कारोबारी देंगे अपनी राय

Fri, 09 Oct 2020 03:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला वेबिनार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल काल में देश के बाजार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे बाजारों ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। त्योहारों के सीजन में यह समझना जरूरी है कि हम कैसे सही मार्केटिंग करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसमें खुदरा व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन विभिन्न मार्केटिंग और संचार रणनीतियों का उपयोग करते हुए ग्राहकों के विश्वास को प्रोत्साहित करने से और उत्पादों व सेवाओं को सुदृढ़ करने से ग्राहकों को दोबारा जीता जा सकता है। 

विज्ञापन


इसके मद्देनजर अमर उजाला अपनी लीडरशिप सीरीज के तहत 10 अक्तूबर 2020 को शाम चार बजे एक वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है। इसमें इस संकट के काल में भी सफल व्यापार करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों से पूछा जाएगा कि त्योहारों के सीजन में मार्केटिंग कैसे की जाए और पूरा लाभ कैसे उठाएं। इस वेबिनार में इंडस्ट्री के जाने माने विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनसे आप बाजार से संबंधित सवाल पूछ सकेंगमर उजाला द्वारा आयोजित यह वेबिनार खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों दोनों के लिए लाभदायक होगा। 

केके श्रीवास्तव
त्योहारी सीजन में सफल मार्केटिंग के मूलमंत्र बताने के लिए अमर उजाला के वेबिनार में पहली पीढ़ी के उद्यमी और केके सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के केके श्रीवास्तव शामिल होंगे। श्रीवास्तव केंद्रीय और पूर्वी उत्तर प्रदेश के रिटेल एंटिटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल डिस्ट्रिब्यूशन में लीडर हैं। श्रीवास्तव ने बड़े एयर कंडिशनिंग इंस्टीट्यूशनल प्रोजेक्ट्स संभाले हैं।
विज्ञापन


अखिलेश सिंह
अखिलेश सिंह रेड चीफ शूज के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हैं। अखिलेश साल 1996 से इस ब्रांड से जुड़े हैं और कारोबार को बढ़ाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वेबिनार में अखिलेश सिंह अपने अनुभव के आधार पर मार्केटिंग पर अपनी राय देंगे।

भगीरथ जालान
भगीरथ जालान कपड़े और वस्त्र का अपना पारिवारिक व्यवसाय संभाल रहे हैं। वे जालान रिटेल के प्रबंध निदेशक हैं। जालान ने नए स्टोर्स खोलकर और नई कैटेगरी की शुरुआत कर अपने कारोबार को और सफल बनाया है।

विक्रांत सचदेव
इनके साथ ही अमर उजाला के वेबिनार में मदान रिटेलर्स के पार्टनर विक्रांत सचदेव भी अपनी राय साझा करेंगे। विक्रांत सचदेव का अपैरल और असेसरीज रिटेल का पारिवारिक व्यवसाय है। वे अपने कारोबार को ऑनलाइन बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

संतोष कुमार अग्रवाल
संतोष कुमार अग्रवाल तीसरी पीढ़ी के ज्वेलर और और हरे कृष्ण ज्वेलर्स के निदेशक हैं। उनको इस इंडस्ट्री में 25 साल का अनुभव है। साथ ही वे तीन होटल्स और साड़ी यूनिट के भी मालिक हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें