स्थानीय खुदरा व्यापार को एक साझा मंच पर लाने और ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव की शुरुआत शनिवार यानी 17 अक्तूबर से हो गई है, जो दिवाली तक चलेगा। अमर उजाला के पाठक केवल एक मिस्ड कॉल के जरिए इस महोत्सव में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अमर उजाला के सहभागी आउटलेट्स से खरीदारी करने पर एक लकी ड्रा कूपन मिलेगा।
आकर्षक उपहार जीतने का मौका
इसके साथ ही कार, मोटरसाइकिल, टीवी, फ्रिज तथा अन्य आकर्षक उपहार जीतने का मौका भी होगा। यही नहीं, सिर्फ मिस्ड कॉल करने वाले पाठक भी धनतेरस के दिन सोने और चांदी के सिक्के जीतने के हकदार होंगे। मिस्ड कॉल के जरिए प्रतिभागी अपने शहर के आउटलेट्स के सबसे अच्छे ऑफर की जानकारी घर बैठे पा सकेंगे। विजेताओं की तस्वीर अमर उजाला के प्रिंट और डिजिटल पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी। संस्थानों में ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से शापिंग और होम डिलिवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कैसें पता करें अपने शहर में आयोजित शुभ लाभ से जुड़े प्रतिष्ठान-
- अमर उजाला में प्रकाशित शुभ लाभ महोत्सव के विज्ञापन देखकर
- विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करके
- सहभागी संस्थानों में शुभ लाभ महोत्सव की ब्रांडिंग तथा लकी डॉ का ड्राप बॉक्स देखकर
अन्य जानकारी के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर क्लिक करें-
www.shubhlabh.amarujala.com