फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: कृषि क्षेत्र में नए युग की शुरुआत, एग्री-टेक पर विजन रखेंगे बुर्जिस गोदरेज

Mon, 18 May 2026 08:27 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखनऊ में 'अमर उजाला संवाद' के दौरान गोदरेज एग्रोवेट के नवनियुक्त चेयरपर्सन-डेसिग्नेट बुर्जिस गोदरेज एग्री-टेक और भारतीय कृषि के भविष्य पर अपने विचार रखेंगे। तकनीक और टिकाऊ खेती से जुड़े उनके विजन को समझने के लिए पूरी खबर पढ़ें।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सोमवार को आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में भारतीय कॉरपोरेट और कृषि जगत की निगाहें टिकी होंगी। इस आयोजन के विशेष सत्र 'कृषि तकनीक: नई उड़ान, नए आयाम' में गोदरेज एग्रोवेट के नवनियुक्त चेयरपर्सन-डेसिग्नेट बुर्जिस गोदरेज अपने विचार रखेंगे। यह सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय कृषि-व्यवसाय और एमएसएमई सेक्टर तकनीकी आधुनिकीकरण और जलवायु परिवर्तन की दोहरी चुनौतियों से गुजर रहे हैं। अमर उजाला संवाद का आयोजन आज लखनऊ के शहीद पथ स्थित द सेंट्रम में हो रहा है।

विज्ञापन




34 वर्षीय बुर्जिस गोदरेज उद्योग जगत में अपनी रणनीतिक दृष्टि और सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) पर जोर देने के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ने उन्हें 14 अगस्त 2026 से आधिकारिक तौर पर चेयरपर्सन नियुक्त करने की घोषणा की है, जो नादिर गोदरेज से नेतृत्व परिवर्तन का एक अहम कदम है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 'अर्थ सिस्टम्स' में डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए करने वाले बुर्जिस के पास एग्री-वैल्यू चेन को मजबूत करने का गहन अनुभव है। वे इससे पहले कंपनी में कार्यकारी निदेशक, एस्टेक लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक और क्रॉप केयर बिजनेस के सीओओ के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन


अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने नए बिजनेस मॉडल, कैपिटल एलोकेशन और उत्पाद विकास पर विशेष ध्यान दिया है। अमर उजाला संवाद के इस मंच पर उनसे उम्मीद है कि वे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्मार्ट सप्लाई चेन और टिकाऊ खेती के जरिए भारतीय किसानों और संबंधित लघु उद्योगों की आय बढ़ाने की रूपरेखा पर विस्तार से बात करेंगे।
विज्ञापन


आने वाले समय में जब कृषि आधारित अर्थव्यवस्था तकनीक-संचालित हो रही है, तब बुर्जिस गोदरेज का यह संबोधन एग्री-टेक निवेश, इनोवेशन और बाजार की भविष्य की दिशा को लेकर नीति निर्माताओं और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें