फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byjus: देश के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप को एक और झटका, ऑडिटर के साथ बायजू के तीन बोर्ड सदस्यों का इस्तीफा

Fri, 23 Jun 2023 11:05 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Byjus: रिपोर्ट के मुताबिक, सिकोइया कैपिटल (अब पीक एक्सवी पार्टनर्स) के जीवी रविशंकर, चैन जुकरबर्ग के विवियन वू और प्रोसस के रसेल ड्रेसेनस्टॉक ने इस्तीफा दिया है। अब बोर्ड में सिर्फ बाजयू रवींद्रन, रिजू रवींद्रन व दिव्या गोकुलनाथ ही बचे हैं।
विज्ञापन
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडटेक कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन के साथ मतभेदों के कारण उसके बोर्ड के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। उधर, डेलॉय ने भी बायजू के ऑडिटर पद से कार्यकाल समाप्त होने से तीन साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है। यह देश के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप के लिए बड़ा झटका है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सिकोइया कैपिटल (अब पीक एक्सवी पार्टनर्स) के जीवी रविशंकर, चैन जुकरबर्ग के विवियन वू और प्रोसस के रसेल ड्रेसेनस्टॉक ने इस्तीफा दिया है। अब बोर्ड में सिर्फ बाजयू रवींद्रन, रिजू रवींद्रन व दिव्या गोकुलनाथ ही बचे हैं। हालांकि, तीनों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं। वहीं, डेलॉय ने कहा कि बायजू ने पिछले वित्त वर्ष के नतीजे जारी नहीं किए। रवींद्रन बायजू को पत्र लिखने के बाद ऑडिट नहीं हुआ। इसलिए वह इस्तीफा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें