देश के सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत प्रति वर्ष छह हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। वहीं 60 साल से ऊपर वाले किसानों को पेंशन का लाभ भी मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया।
इस फैसले से देश भर के 14.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। पहले इस योजना में छोटे किसानों को लाया गया था, जिनके पास पांच हेक्टेयर भूमि थी। अब इस योजना से इस नियम को हटा लिया गया है।
किसान सम्मान योजना के तहत 60 साल से ऊपर के किसानों को प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इससे भी उन किसानों को लाभ मिल मिलेगा, जो आगे चलकर स्वास्थ्य कारणों के चलते खेती नहीं करते हैं।
सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को होगा। तीन राज्यों में किसानों के मुद्दे में हार के बाद माना जा रहा था कि सरकार किसानों को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकती है। आइये जानते है कि आखिर इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा।