फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alibaba: चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा में बड़ा फेरबदल, इन दो शख्सों को मिली चेयरमैन और सीईओ की कमान

Tue, 20 Jun 2023 06:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Alibaba New Chairman and CEO: वर्तमान में अली बाबा के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन और सह-संस्थापक जोसेफ त्साई नए चेयरमैन होंगे। वहीं कंपनी के ई-कॉमर्स यूनिट के चेयरमैन एडी वू झांग की जगह पर कंपनी के नए सीईओ होंगे। अली बाबा ने मंगलवार को इन नियुक्तियों की जानकारी दी है।
विज्ञापन
अलीबाबा कंपनी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की दिग्गज टेक कंपनी अली बाबा ने एक बड़े उलटफेर के तहत अपने चेयरमैन और सीईओ डेनियल झांग को पद से हटा दिया है। वर्तमान में अली बाबा के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन और सह-संस्थापक जोसेफ त्साई नए चेयरमैन होंगे। वहीं कंपनी के ई-कॉमर्स यूनिट के चेयरमैन एडी वू झांग की जगह पर कंपनी के नए सीईओ होंगे। अली बाबा ने मंगलवार को इन नियुक्तियों की जानकारी दी है। ये दोनों नियुक्तियां सितंबर महीने से प्रभावी होंगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार झांग अली बाबा के क्लाउड यूनिट के चेयरमैन और सीईओ बने रहेंगे। हाल के वर्षों में कंपनी ने दूसरी बार बड़ा फेरबदल किया है। इससे पहले वर्ष 2019 में अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा ने कंपनी की एग्जीक्यूटिव लीडरशिप छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें