फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel: सिंगापुर की कंपनी सिंगटेल की 3.33% हिस्सेदारी खरीदेगी भारती टेलीकॉम, 12,895 करोड़ रुपये में डील

Thu, 25 Aug 2022 07:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Airtel: BTL की ओर से कहा गया है कि भारती टेलीकॉम और सिंगटेल ने अपनी हिस्सेदारी बराबर-बराबर करने के लिए यह समझौता किया है। फिलहाल एयरटेल में सिंगटेल की 50.56% हिस्सेदारी है जबकि मित्तल परिवार की कंपनी में 49.44% की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
Airtel Prepaid Recharge Plans - फोटो : Airtel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल की शेयर होल्डिंग में बड़ा बदलाव होने वाला है। एयरटेल की प्रमोटर कंपनी भारती टेलीकॉम ने अपने सिंगापुर के पार्टनर सिंगटेल के साथ इसके लिए सौदा किया है। इस डील के तहत सिंगापुर टेलीकम्यूनिकेशंस एयरटेल में अपनी 3.33 फीसदी की हिस्सेदारी भारती टेलीकॉम को सौंप देगी। दोनों कंपनियों के बीच यह डील 2.25 अरब सिंगापुर डॉलर यानी करीब 12895 करोड़ रुपये में होगी। भारतीय टेलीकॉम ने गुरुवार को कहा है कि यह डील 90 दिनों में पूरी होगी। 

एयरटेल में बराबर की हिस्सेदारी के लिए हो रहा सौदा 

भारती एयरटेल की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि सिंगटेल और उसकी सहयोगी कंपनियों ने एयरटेल में अपनी 3.33% हिस्सेदारी भारती टेलीकॉम लिमिटेड (BTL) को सौंपने के लिए समझौता किया है। BTL की ओर से कहा गया है कि भारती टेलीकॉम और सिंगटेल ने अपनी हिस्सेदारी बराबर-बराबर करने के लिए यह समझौता किया है। फिलहाल एयरटेल में सिंगटेल की 50.56% हिस्सेदारी है जबकि मित्तल परिवार की कंपनी में 49.44% की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें