31 मार्च तक कैंसिल हैं कई ट्रेन
रेलवे ने कई अहम ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया है।कोहरे के नाम पर रेलवे ने जो ट्रेनें 15 फरवरी तक कैंसिल की थीं, उनका निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इससे हजारों यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से दर्जनों ट्रेनों को कोहरे के नाम पर कैंसिल कर दिया गया था।
इसमें जम्मू, पंजाब की ओर जाने वाली गाड़ियां शामिल थीं। इन ट्रेनों को रेलवे ने 15 फरवरी तक निरस्त किया था, अब जब रेल यात्रियों ने ट्रेनों का निरस्तीकरण पूरा होने के बाद आगे की तिथियों में रिजर्वेशन करवा रखे थे, उन्हें निरस्तीकरण बढ़ने से झटका लगा है। हजारों पैसेंजर परेशान होने तय हैं।
इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया कैंसिल
रेलवे ने जनता, गोमती, डबल डेकर, फरक्का, आम्रपाली और बरौनी एक्सप्रेस सरीखीं करीब ढाई दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को 15 फरवरी तक निरस्त किया था। लेकिन अब इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।