फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.6 फीसदी कटौती के बाद पेट्रोल-डीजल से भी काफी सस्ता हुआ हवाई ईंधन

Thu, 11 Oct 2018 04:45 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में गुरुवार को 2.6 फीसदी की कटौती की गई। केंद्र सरकार द्वारा एटीएफ (एविएशन टबाइन फ्यूल) के उत्पाद शुल्क में कटौती के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है। एटीएफ अब पेट्रोल तथा डीजल से सस्ता है।

विज्ञापन


सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी एक मूल्य अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में एटीएफ की कीमतों में प्रति हजार लीटर 2.6 फीसदी या 1,962 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद यह 72,605 रुपये प्रति हजार लीटर (72.6 रुपये प्रति लीटर) पर पहुंच गई। 

वहीं, मुंबई में एटीएफ की कीमत 72,225 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है, जो पहले 74,177 रुपये प्रति किलोलीटर पर थी। कीमतों में कटौती के बावजूद भी एटीएफ मार्च 2014 के बाद अपने उच्चस्तर पर है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने विमानन उद्योग को राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को एटीएफ पर उत्पाद शुल्क को 14 फीसदी से घटाकर 11 फीसदी कर दिया। हाल के दिनों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी की वजह से विमानन उद्योग को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है।

सरकार ने यह कदम इस महीने विमान ईंधन की कीमत जनवरी 2014 के बाद उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद उठाया है। जुलाई के बाद एटीएफ की कीमतों में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है और बीते साल जुलाई के बाद यह 58.6 फीसदी से अधिक महंगा हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें