फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के लिए स्टाफ का सहारा ले रहा एयर इंडिया

Tue, 18 Oct 2016 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air india - फोटो : air india
विज्ञापन
सरकारी एयरलाइन 'एयर इंडिया' अब अपने कर्मचारियों की कारों का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए भी करेगी। एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे गाड़ी की विंडशील्ड्स पर कंपनी के नए ऑफर्स वाले विज्ञापन लगाएं। कंपनी ने करीब 22 हजार कर्मचारियों को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है।  
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रमोशन स्कीम को एक स्पेशल कमेटी की बैठक के बाद मंजूरी दी गई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, 'अपने ब्रांड का प्रचार करने का यह शानदार तरीका है, स्टाफ का ऐसा करना चाहिए।' 
 
 
विज्ञापन

कर्ज में डूबी एयरलाइन के लिए अहम है यह पहल

एअर इंडिया 1
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सीनियर मैनेजर ग्रेड और उससे ऊपर के स्टाफ को अनिवार्य तौर पर अपनी कार पर यह स्टीकर लगाना होगा। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी का कहना है कम पैसे में अपने लोगों की मदद से ग्राहकों तक पहुंचा जा सकता है। स्टीकरों को नियमित अंतराल पर बदला जाएगा, जिनमें नए ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि कंपनी के इस फैसले का मकसद ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना है। साथ ही कंपनी के प्रचार खर्च में भी इससे कमी आएगी। गौरतलब है कि एयर इंडिया पर करीब 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें