एअर इंडिया का बी777-300 ईआर विमान VT-ALS, जो दिल्ली-मुंबई उड़ान AIC 887 का संचालन कर रहा था, इंजन में खराबी के कारण दिल्ली लौट आया। अब इस मामले में विमानन मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है। डीजीसीए को जांच का निर्देश दिया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 का संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने एयर इंडिया से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण यानी डीजीसीए को गहन जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन को यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने और उन्हें अगली उड़ानों में समायोजित करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली-मुंबई उड़ान AI-887 मामले की जांच डीजीसीए की देखरेख में एयर इंडिया के स्थायी जांच बोर्ड द्वारा की जाएगी। एयर इंडिया का बी777-300 ईआर विमान VT-ALS, जो दिल्ली-मुंबई उड़ान AIC 887 का संचालन कर रहा था, इंजन में खराबी के कारण दिल्ली लौट आया।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा, "इस घटना की जांच एयरलाइन के स्थायी जांच बोर्ड द्वारा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के निदेशक वायु सुरक्षा (NR) की देखरेख में की जाएगी।"