फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया की योजना- पांच साल में बेड़े में होंगे तीन गुना विमान, उपभोक्ता सेवाओं में बड़े सुधार

Wed, 19 Oct 2022 10:04 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India Revival: उन्होंने बताया, ‘एयर इंडिया अपने विमानों के काफिले में अगले 15 महीनों के दौरान पांच वाइड बॉडी बोईंग और 25 एयरबस नैरो बॉडी प्लेन एयरक्रॉफ्ट्स जोड़ेगी। जिन विमानों को लीज पर लिया जाएगा उनमें 21 एयरबस A320 नियोज, चार एयरबस A321 नियोज और पांच बोईंग बी777-200LRs शामिल हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अगले पांच वर्षों में विमानों के अपने काफिले को तीन गुना तक बढ़ाएगी। विमानन सेवा प्रदाता कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने मंगलवार को ये बातें कही।

उन्होंने बताया, ‘एयर इंडिया अपने विमानों के काफिले में अगले 15 महीनों के दौरान पांच वाइड बॉडी बोईंग और 25 एयरबस नैरो बॉडी प्लेन एयरक्रॉफ्ट्स जोड़ेगी। जिन विमानों को लीज पर लिया जाएगा उनमें 21 एयरबस A320 नियोज, चार एयरबस A321 नियोज और पांच बोईंग बी777-200LRs शामिल हैं।

कुछ चौड़ी बॉडी वाले विमानों में टूटी सीटों और सेवा के मुद्दों के बारे में बात करते हुए विल्सन ने कहा, ‘मुझे इस महीने के अंत तक सभी बिजनेस क्लास सीटें (चौड़ी बॉडी वाले वाले विमानों में) और सभी इकोनॉमी क्लास की सीटें अगले साल की शुरुआत में अच्छी स्थिति में मिलने की उम्मीद है।’ 

उन्होंने यह भी कहा कि एयरलाइन अपने खड़े विमानों को भी सेवा में वापस लाने, स्पेयर पार्ट्स खरीदने और विमानों के इंटीरियर बदलने पर काम कर रहा है। विल्सन ने कहा कि ग्राहकों के बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए एयरलाइन ने कॉल सेंटरों पर लोगों की संख्या को भी दोगुना कर दिया है।

उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में 30 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करना है।' वर्तमान में एयरलाइन की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 10% और अंतरराष्ट्रीय बाजार हिस्सेदारी 12% है। उन्होंने कहा, 'एयरलाइन ‘प्रतिष्ठा बहाल करने’ पर भी काम कर रही है और इस बात के सबूत हैं कि प्रगति की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें