Pahalgam Attack: एयर इंडिया ने कहा कि अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व की कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इंडियो ने भी यात्रियों को कुछ उड़ानों के प्रभावित होने की बात कही है। दोनों एयरलाइनों ने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताया और आग्रह किया कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले उड़ान के समय और समय-सारणी की दोबारा जांच कर लें। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
इंडिगो और एयर इंडिया ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने के बाद यात्रियों को सेवा बाधित होने की जानकारी दी है। एक्स पर संदेश में विमानन कंपनियों ने कहा कि उड़ान मार्ग बदलने के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रभावित हो सकते हैं। वर्तमान हालात में "वैकल्पिक विस्तारित मार्ग" का चयन करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने कहा कि अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व की कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इंडियो ने भी यात्रियों को कुछ उड़ानों के प्रभावित होने की बात कही है। दोनों एयरलाइनों ने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताया और आग्रह किया कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले उड़ान के समय और समय-सारणी की दोबारा जांच कर लें।
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से शुरुआती प्रतिक्रिया देने पर पाकिस्तान ने भारत के स्वामित्व वाली या भारत से संचालित सभी एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने यह कदम भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में उठाए गए पहले कूटनीतिक फैसलों के बाद उठाया। भारत ने आतंकी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा और सिंधु जल समझौता स्थगित करने का फैसला किया है। पाकिस्तान को अपनी नदी जल आपूर्ति का अनुमानतः 80 प्रतिशत इसी समझौते के तहत प्राप्त होता है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए हमले में नागरिकों और पर्यटकों समेत 26 लोग मारे गए। यह पिछले कई सालों में नागरिकों पर हुआ सबसे भयानक हमला है।