एयर एशिया का यह है ऑफर
लो कॉस्ट एयरलाइन एयर एशिया फिलहाल एक फेस्टिवल सेल ऑफर लेकर के आई है। इसके तहत कंपनी मात्र 999 रुपये में घरेलू उड़ान और 2999 रुपये में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर टिकट बुक करने का मौका दे रही है।
19 शहरों में कर सकेंगे यात्रा
घरेलू यात्री देश के 19 शहरों में इस ऑफर के तहत यात्रा कर सकेंगे। जिन शहरों के लिए टिकट को बुक किया जा सकता है उनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, कोलकाता, हैदराबाद, श्रीनगर, कोच्चि, गोवा, जयपुर, गुवाहाटी, इंफाल, चंडीगढ़, पुणे, विशाखापत्तनम, बागडोगड़ा, रांची, भुवनेश्वर, इंदौर और चेन्नई शामिल हैं।
विदेश के 130 शहरों में यात्रा
यात्री विदेश के 130 शहरों में भी यात्रा कर सकेंगे। हालांकि यात्रियों को एयर एशिया के मोबाइल ऐप या फिर वेबसाइट से बुकिंग करनी होगी। बुक किए गए टिकट पर यात्री 21 जनवरी से जुलाई 2020 तक यात्रा कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय सेक्टर पर क्वालालंपुर, बैंकॉक, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, मेलबर्न, सिंगापुर, बाली जैसे जगह शामिल हैं।
इंडिगो की उड़ान सबसे सस्ती
बाकी दो हवाई कंपनियों के मुकाबले इंडिगो सबसे सस्ते में हवाई टिकट दे रहा है। इसके साथ ही कंपनी 15 फीसदी का कैशबैक भी दे रही है। इंडिगो न्यू इयर सेल के अंतर्गत घरेलू उड़ान मात्र 899 रुपये और विदेशी उड़ान मात्र 3,399 (शुरुआती किराया) रुपये में कर सकते हैं।
वहीं अगर आप मोबीक्विक से टिकट बुक करा रहे हैं तो आपको 15 फीसदी तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यह कैशबैक 500 रुपये तक होगा। बुकिंग 9 जनवरी से शुरु हो गई है और यह ऑफर 13 जनवरी 2019 तक मिलता रहेगा। वहीं इस अवधि के दौरान बुक कराई जाने वाली टिकिटों पर आप 24 जनवरी से 15 अप्रैल 2019 तक यात्रा कर सकते हैं।