CAPA: एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि एयरलाइन में बदलाव के लिए बहुत सारी चीजें की जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा उनका ध्यान एकीकरण, वृद्धि, अधिकतम उपयोग और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर है। दूसरी ओर, स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने दावा किया है कि उनके एयरलाइन को खत्म करना मुश्किल है।
एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को एयरलाइन की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होने कहा कि एयर इंडिया अपने बेड़े में सुधार के तहत 40 बड़े विमानों सहित 100 से अधिक विमानों की मरम्मत करेगी। इसके लिए कंपनी ने बेड़े को बढ़ाने की योजना के तहत करीब 25,000 एयरक्राफ्ट सीटों का आर्डर दिया है। विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया में बदलाव के लिए बहुत सारी चीजें की जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा उनका ध्यान एकीकरण, वृद्धि, अधिकतम उपयोग और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर है।
विज्ञापन
टाटा समूह की ओर से अपने विमानन कारोबार को मजबूत करने की योजना के तहत एआईएक्स कनेक्ट, जिसे पहले एयरएशिया इंडिया के नाम से जाना जाता था, का एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा का एयर इंडिया में विलय किया जा रहा है। एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक ने नई दिल्ली में सीएपीए इंडिया एविएशन समिट में कहा कि चाहे वह पूर्ण उड़ान सेवा हो या कम लागत की सेवाएं हों समूह को ये काफी 'काफी लचीलापन' प्रदान करते हैं।
एयर इंडिया सीईओ ने बड़ा बढ़ाने के लिए 25000 सीटों का ऑर्डर दिया
उनके अनुसार, एयर इंडिया 100 से अधिक विमानों को फिर सेवा में लाने और विमानों के पुनर्निर्माण के तहत लगभग 25,000 सीटों का भी आदेश दिया गया है। एयरलाइन उद्योग के लागत पर विल्सन ने कहा कि हवाई किराए समग्र मुद्रास्फीति की तुलना में कम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया ने बदलाव के लिए पांच साल की परिवर्तन योजना शुरू की है। विल्सन ने कहा कि इसके तहत "बहुत सारी चीजें" चल रही हैं। विल्सन ने बदलाव और संभावित साझेदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि नई एयर इंडिया पुरानी एयर इंडिया जैसी नहीं है और लोग (अन्य एयरलाइंस) अब हमारे जैसा करना चाहते हैं। द्विपक्षीय अधिकारों के मुद्दे पर एयर इंडिया प्रमुख ने कहा कि इस मामले में व्यावहारिक रुख अपनाया जाना चाहिए।
25 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना पर काम कर रहा स्पाइसजेट, बोले सीएमडी अजय सिंह
सीएपीए समिट के दौरान स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने बुधवार को कहा कि एयरलाइन अगले कुछ महीनों में 25 करोड़ डॉलर जुटाएगी क्योंकि बजट एयरलाइन अपने परिचालन को बढ़ाने पर काम कर रही है। सिंह ने कहा कि एयरलाइन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें पट्टेदार और ऋण संकट शामिल हैं। उन्होंने कहा, "स्पाइसजेट को खत्म करना मुश्किल है। हम समस्याओं को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि एयरलाइन की बैलेंस शीट अगली दो तिमाहियों में साफ हो जाएगी। हाल ही में, एयरलाइन ने 15 करोड़ अमरीकी डॉलर जुटाए हैं। इसके साथ ही और अधिक धन जुटाने की कोशिश की जा रही है।
सीएपीए इंडिया एविएशन समिट के दौरान अजय सिंह ने कहा कि अगले कुछ महीनों में एयरलाइन 250 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य पर्याप्त रूप से उज्ज्वल है। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा कि हम अपना बेड़ा बढ़ाएंगे। सिंह ने कहा कि भारत में कई एविशन हब हैं और इसे देखते हुए हमें सभी जरूरी कदम उठाने होंगे।