फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया में शुरू हुआ स्वस्थ बदलाव, जानें सीईओ ने विमानन कंपनी के बारे में और क्या कहा

Mon, 29 May 2023 06:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: पिछले साल जनवरी में सरकार से बागडोर संभालने के बाद टाटा समूह ने घाटे में चल रही विमानन कंपनी की किस्मत बदलने के लिए कई उपाय किए हैं, जिनमें 470 विमानों के लिए सबसे बड़ा ऑर्डर देना और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार करना शामिल है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया को इस साल के अंत तक छह ए350 विमान मिलने की उम्मीद है। एयर इंडिया के सीईओ ने कहा है कि विमानन कंपनी के बदलाव की स्वस्थ शुरुआत हो चुकी है। सीईओ कैंपबेल विल्सन के अनुसार अक्टूबर के आसपास आएगा पहला ए350 विमान एयरलाइन कंपनी के बेड़े में शामिल हो जाएगा। एयर इंडिया सीईओ ने कहा है कि एयर इंडिया हर महीने 550 केबिन क्रू मेंबर्स और 50 पायलटों की भर्ती कर रहा है। एयरलाइन अपने परिचालन को मजबूत करने और वृद्धि पर फोकस कर रहा है। 

विज्ञापन


पिछले साल जनवरी में सरकार से बागडोर संभालने के बाद टाटा समूह ने घाटे में चल रही विमानन कंपनी की किस्मत बदलने के लिए कई उपाय किए हैं, जिनमें 470 विमानों के लिए सबसे बड़ा ऑर्डर देना और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार करना शामिल है। एयरलाइन की नियुक्ति योजनाओं के बारे में बात करते हुए प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं विल्सन ने कहा कि कोई लक्ष्य नहीं है, लेकिन लगभग 550 केबिन क्रू सदस्य और 50 पायलट हर महीने बहाल और प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया (जिसे अब एआईएक्स कनेक्ट के नाम से जाना जाता है) और विस्तारा का एयर इंडिया के साथ विलय पर विल्सन ने कहा कि वे इसके प्रति संवेदनशील हैं यह प्रक्रिया नियामकीय मंजूरी के अधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें