फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्तूबर तक बढ़ाई रोक; यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

Sat, 17 Oct 2026 02:11 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सऊदी अरब में नागरिक हवाई अड्डों पर हमलों और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को 24 अक्तूबर, 2026 तक रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने कहा कि उड़ान रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरी राशि वापस की जा रही है ।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दमाम से आने-जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह रोक 24 अक्तूबर 2026 तक लागू रहेगी। इस फैसले से प्रभावित यात्रियों को टिकट की तारीख बदलने, वैकल्पिक एयरपोर्ट से यात्रा करने और रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन


15 अक्तूबर तक बुकिंग कराने वाले यात्रियों को राहत
एअर इंडिया के अनुसार, जिन यात्रियों के पास 15 अक्तूबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए कन्फर्म टिकट हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्तूबर 2026 के बीच है, उन्हें विशेष सुविधा मिलेगी। ऐसे यात्री संबंधित एयरलाइन में 10 नवंबर 2026 तक एक बार बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं। यह सुविधा पात्र बुकिंग पर लागू होगी। एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों की यात्रा योजनाओं में होने वाली परेशानी को समझती है और इस दौरान उन्हें अधिक से अधिक लचीलापन देने की कोशिश कर रही है।

दूसरे शहरों से भी यात्रा करने का विकल्प
जेद्दा, रियाद और दमाम की उड़ानों के प्रभावित होने पर यात्री खाड़ी क्षेत्र के कुछ अन्य शहरों से यात्रा की री-बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा संबंधित एयरलाइन में उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

  • एअर इंडिया के यात्री: दुबई या दोहा से आने-जाने वाली उड़ानों में री-बुकिंग करा सकते हैं।
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री: अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह से आने-जाने वाली उड़ानों का विकल्प चुन सकते हैं।

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि वैकल्पिक शहर से यात्रा करने का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को अपने पसंदीदा प्रस्थान शहर तक पहुंचने की व्यवस्था खुद करनी होगी। इसके साथ ही उन्हें संबंधित देश के वीजा और प्रवेश संबंधी नियमों का भी पालन करना होगा।

विज्ञापन




उड़ान रद्द होने पर मिलेगा पूरा रिफंड
एअर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, वे यात्रा नहीं करने की स्थिति में पूरा रिफंड लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं। यात्रियों को री-बुकिंग या रिफंड से जुड़ी सहायता देने के लिए एयरलाइन के संपर्क केंद्र और खाड़ी देशों के साथ भारत स्थित शहरों में बुकिंग कार्यालय उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बुकिंग की स्थिति और उपलब्ध विकल्पों की पुष्टि सीधे संबंधित एयरलाइन से करें।

स्थिति पर नजर रख रही हैं एयरलाइंस
एअर इंडिया ने कहा कि वह मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और आगे होने वाले किसी भी बदलाव की जानकारी यात्रियों को देती रहेगी। कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को सहायता देने, असुविधा कम करने और यात्रा के लिए उपयुक्त विकल्प उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें