फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: 'विमान हादसे ने झकझोरा', अंबानी-अदाणी समेत उद्योग जगत की हस्तियों ने जताया शोक

Fri, 13 Jun 2025 02:13 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर कई उद्योपत्तियों ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही, हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इसमें मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा, गौतम अदाणी, हर्ष गोयनका आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश होने के बाद की तस्वीरें। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर उद्योग जगत की कई हस्तियों ने शोक जताया है। मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा, गौतम अदाणी, हर्ष गोयनका आदि शामिल हैं। गुरुवार को अमहदाबाद में हुए विमान हादसे में कुल 266 लोगों की मौत हो गई। लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोईंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद एयरपोर्ट के नजदीक एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। 

हर सहायता के लिए तैयार- मुकेश अंबानी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी और पूरे रिलायंस परिवार के तरफ से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ितों के साथ हैं और रिलायंस चल रहे राहत प्रयासों में अपना पूरा समर्थन देता है। हम हर संभव तरीके से सहायता के लिए तैयार है। 

पीड़ित परिवारों की मदद के लिए तैयार- गौतम अदाणी

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि वह इस त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों से संपर्क में हैं और जमीन पर मौजूद परिवारों की पूरी मदद कर रहे हैं। 

इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता- आनंद महिंद्रा 

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कहा कि यह एक विनाशकारी त्रासदी है। इस दुख के पल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। जिन्होंने अपनों को गवाया मेरी संवदनाएं उनके साथ हैं। 

अपनों के करीब रहिए, कल का भरोसा नहीं है- हर्ष गोयनका 

आरजीपी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्षवर्धन गोयनका ने कहा कि कल कि दुखद दुर्घटना के बाद, उसे भूलना मुश्किल है। बहुत सी जिंदगियां, बहुत सी कहानियां, एक पल में चली गईं। जीवन का वादा नहीं किया जाता, यह उधार लिया जाता है। गुस्सा कम करें, प्यार ज्यादा करें, अपनों के करीब रहें, कल का भरोसा नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने लिखा कि आप नई नौकरी के लिए फ्लाइट बुक करते हैं, लेकिन कभी नहीं पहुंचते। आप परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की योजना बनाते हैं और आसमान आपको धोखा देता है। आप मेडिकल अस्पताल में बैठते हैं और मलबा आपको ढूंढ़ लेता है। जीवन न्यायपूर्ण नहीं है। कभी-कभी, यह असहनीय रूप से क्रूर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें