फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad: एजेंसियों को छकाने के लिए ड्रग माफिया के नए तरीके, सोशल मीडिया और डार्क वेब का हो रहा इस्तेमाल

Sat, 30 Sep 2023 11:47 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद साइबर क्राइम के अधिकारियों ने ड्रग पैडलर्स की ओर से इस्तेमाल हो रहे हैरान करने वाले तरीकों का खुलासा किया है। जो ड्रग्स एजेंसियों के हाथ लगे हैं उन्हें खिलौनों और किताबों के पन्नों में छिपाया गया था। यह खेप अंतरराष्ट्रीय कूरियर कंपनियों के माध्यम से विदेश से मंगाई गई थी। इस मामले में आगे की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
जब्त किया गया ड्रग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश से भारत में ड्रग्स भेजने वाले पैडलर्स अब पुलिस और खुफिया एजेंसियों को छकाने के लिए नए-नए तरीकों का इजाद करने लगे हैं। अहमदाबाद साइबर अपराध और सीमा शुल्क विभाग ने कथित तौर पर डार्क वेब और सोशल मीडिया का उपयोग करके ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। घरेलू बाजार में 2,31,000 रुपये मूल्य की 2.31 ग्राम कोकीन और  46,08,015 रुपये मूल्य की उच्च गुणवत्ता वाली 5.970 किलोग्राम अंतरराष्ट्रीय भांग जब्त की गई है। अहमदाबाद साइबर क्राइम के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए पैडलर्स की ओर से इस्तेमाल हो रहे हैरान करने वाले तरीकों का खुलासा किया है। जो ड्रग्स एजेंसियों के हाथ लगे हैं उन्हें खिलौनों और किताबों के पन्नों में छिपाया गया था। यह खेप अंतरराष्ट्रीय कूरियर कंपनियों के माध्यम से विदेश से मंगाई गई थी। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें