मोंगला पोर्ट अथॉरिटी और ईजीआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मोंगला पोर्ट को अपग्रेड करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है। यह अनुबंध हस्ताक्षर समारोह बांग्लादेश के भारतीय दूतावास में आयोजित किया गया। बांग्लादेश में भारतीय दूतावास की ओर से बताया गया है कि 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत वित्तपोषित, यह बांग्लादेश में विस्तारित बंदरगाह क्षेत्र में सबसे बड़ी वित्तपोषित परियोजना है।
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने इस हस्ताक्षरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है और मोंगला पोर्ट परियोजना का न केवल भारत-बांग्लादेश आर्थिक संबंधों बल्कि पूरे उप-क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा।