फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने में बदल जाएगा शॉपिंग का तौर-तरीका, 64% भारतीय करेंगे ऑनलाइन खरीदारी

Sat, 25 Apr 2020 07:28 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
e-commerce
विज्ञापन

कोरोना संकट के समय सामाजिक दूरी का पालन करने की आदत लोगों के खरीदारी का तरीका भी बदल देगी। आईटी कंपनी केपजेमिनी ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि अगले 6-9 महीनों में करीब 64% भारतीय उपभोक्ता ऑनलाइन खरीदारी करने लगेंगे। यह आंकड़ा अभी 46 फीसदी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में लॉकडाउन के दौरान लोग खरीदारी के लिए ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। यह प्रवृत्ति लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी जारी रहेगी। अप्रैल के शुरुआती दो सप्ताह में ही स्थानीय किराना स्टोर पर खरीदारों की संख्या कम हो गई। इससे पहले जहां इन दुकानों पर 59% लोग खरीदारी करते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 46% हो गई है। सर्वे के दौरान 72% उपभोक्ताओं ने डिलीवरी की सुविधा देने वालों पर भरोसा जताया है। 



89% ने सुरक्षा को प्राथमिकता बताया
सर्वे में 89 फीसदी उपभोक्ताओं ने सफाई, सेहत और सुरक्षा को अपने लिए प्राथमिकता बताया है। कोरोना संकट बीत जाने के बाद भी 78 फीसदी ग्राहकों ने कहा कि वे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देंगे। 75 फीसदी भारतीयों को पूरा भरोसा है कि अगले 6 महीने में कोरोना संकट से पूरी तरह उबर जाएंगे। वैश्विक नजरिये से देखा जाए तो यह संख्या 48% है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें