फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवालिया घोषित होगा आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट बैंकः आरबीआई

Mon, 18 Nov 2019 08:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य बिड़ला समूह द्वारा संचालित होने वाली कंपनी आइडिया पेमेंट बैंक जल्द ही खुद को दिवालिया घोषित करेगी। कंपनी ने इससे पहले जुलाई में अपने परिचालन को बंद कर दिया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कंपनी को बॉम्बे हाईकोर्ट से खुद को दिवालिया घोषित करने का आदेश 18 सितंबर 2019 को आदेश दे दिया था। हाईकोर्ट ने डेलॉयट इंडिया के वरिष्ठ निदेशक विजयकुमार वी अय्यर को दिवालिया प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। 

20 जुलाई को जारी किया था ग्राहकों के लिए संदेश

बैंक ने अपने ग्राहकों से 20 जुलाई 2019 को कहा था कि वो सभी लोग जो पेमेंट बैंक के ग्राहक हैं, अपने बैलेंस को जल्द से जल्द ट्रांसफर करा लें। आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट बैंक को 17 महीने पहले अप्रैल 2016 में शुरू किया गया था। यह पेमेंट बैंक आदित्य बिड़ला नुवो और आइडिया सेल्युलर का संयुक्त उपक्रम है। इसमें आदित्य बिड़ला नुवो की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। बैंक को अगस्त 2015 में भारतीय रिजर्व बैंक से पेमेंट बैंक के लिए लाइसेंस मिला था। 

विज्ञापन


अप्रैल 2016 में आइडिया सेलुलर ने सब्सिडियरी आइडिया मोबाइल कॉमर्स सर्विसेज को पेमेंट बैंक में मर्ज कर आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट बैंक नाम दिया था। अब इस पेमेंट बैंक के बंद होने के बाद केवल एयरटेल, पेटीएम, जियो, इंडिया पोस्ट जैसी प्रमुख कंपनियों की पेमेंट बैंक सेवा उपलब्ध होगी।   

एक दिसंबर से बढ़ेगा टैरिफ शुल्क

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री एक नई क्रांति की ओर जा रही है। सभी टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि वे घाटे में चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर)  के रूप में 44,200 रुपये समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 90 दिनों के अंदर भुगतान करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद वोडाफोन आइडिया ने एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का एलान किया है।

वोडाफोन आइडिया के बाद अब एयरटेल ने भी टैरिफ में वृद्धि का एलान किया है। एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा है कि एक दिसंबर से उसके भी टैरिफ प्लान महंगे होंगे। एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा, 'हम समझते हैं कि ट्राई भारतीय मोबाइल क्षेत्र में मूल्य निर्धारण में तर्कसंगतता लाने के लिए राय-विमर्श करेगी और नई कीमतें तय करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें