फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADB ने कोरोना से निपटने के लिए वित्तीय सहायता तीन गुना बढ़ाई

Mon, 13 Apr 2020 05:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सदस्य देशों के लिए वित्तीय पैकेज को तीन गुना बढ़ाकर 20 अरब डॉलर कर दिया है। एडीबी ने यह भी कहा कि उसने इस सहायता के तेजी से और बेहतर तरीके से वितरण को लेकर अपना कामकाज आसान करने के उपायों को भी मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


पहले की थी 6.5 अरब डॉलर के शुरुआती पैकेज की घोषणा
बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे पहले एडीबी ने 18 मार्च को 6.5 अरब डॉलर के शुरुआती पैकेज की घोषणा की थी। बाद में अपने विकासशील सदस्य देशों की कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों के स्वास्थ्य और वृहद आर्थिक प्रभाव से निपटने में मदद को लेकर 13.5 अरब डॉलर की सहायता और देने की घोषणा की गई है। 

एडीबी के अध्यक्ष ने दिया बयान
इसमें कहा गया है कि 20 अरब डॉलर के पैकेज में करीब 2.5 अरब डॉलर का रियायती और अनुदान के रूप में दिए जाने वाले संसाधन भी शामिल हैं। एडीबी के अध्यक्ष मासत्सुगु असकावा ने कहा कि, ‘‘एशिया और प्रशांत क्षेत्र में पिछले वर्षों के दौरान जो आर्थिक, सामाजिक विकास हुए हैं, इस महामारी ने उसे जोखिम में डाल दिया है।  साथ ही गरीबी कम करने के प्रयासों को भी धक्का लगा है और अर्थव्यवस्था को मंदी की तरफ ढकेल दिया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पैकेज से विकासशील सदस्य देशों को महामारी के कारण उत्पन्न चुनौती और आर्थिक नरमी से निपटने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें