एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष के लिये देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बुधवार को सात फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है।
इससे पहले जुलाई में एडीबी ने 2019-20 के लिये वृद्धि दर का अनुमान घटाकर सात फीसदी किया था।
एडीबी ने कहा कि 2020-21 में वृद्धि दर बढ़कर 7.20 फीसदी पर पहुंच जाएगी।
एडीबी के अनुसार, दक्षिण एशिया की वृद्धि दर सुस्त पड़ी है। उसने वृद्धि दर 2019 में 6.20 फीसदी और 2020 में 6.70 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
बता दें कि हाल ही में एडीबी के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। वह अगले साल 16 जनवरी तक पद पर बने रहेंगे। नाकाओ 28 अप्रैल 2013 को एडीबी के अध्यक्ष बने थे। इस संदर्भ में एडीबी ने कहा था कि नया अध्यक्ष खुली, पारदर्शी और योग्यता आधारित प्रक्रिया से चुना जाएगा।