फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani-NDTV: 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए इस दिन ओपन ऑफर लाएगा अदाणी ग्रुप, 1.67 करोड़ शेयर खरीदने का है प्लान

Wed, 31 Aug 2022 12:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani-NDTV Deal: अदाणी ग्रुप ने एनडीटीवी की अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 17 अक्तूबर को ओपन ऑफर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस ओपन ऑफर को जेएम फाइनेंशियल नाम की कंपनी लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
अदाणी-एनडीटीवी डील - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी ग्रुप मीडिया सेक्टर में उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एनडीटीवी (New Delhi Television) के अधिग्रहण की तैयारियों में जुटा है। इस यह प्रकिया गौतम अदाणी के दुनिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बाद और दिलचस्प हो गई है। 

एनडीटीवी की ओर से सेबी के एक पुराने आदेश का हवाला देकर कहा गया है कि सेबी के निर्देशों के तहत फिलहाल कंपनी की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया जाता है, हालांकि इस जवाब अदाणी ग्रुप की ओर से यह कहकर दिया गया है कि इस डील का सेबी के निर्देश से कोई सरोकार नहीं है। अदाणी ग्रुप ने इस मामले में अब बड़ा कदम उठाते हुए ओपन ऑफर का एलान कर दिया है। 

ओपन ऑफर अक्तूबर महीने में होगा लॉन्च

अदाणी ग्रुप ने एनडीटीवी की अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 17 अक्तूबर को ओपन ऑफर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस ओपन ऑफर को जेएम फाइनेंशियल नाम की कंपनी लॉन्च करेगी। यह ओपन ऑफर 17 अक्तूबर को लॉन्च होकर एक नवंबर को बंद हो जाएगा। इस ओपन ऑफर के जरिए कंपनी एनडीटीवी समूह के 1.67 करोड़ शेयरों को खरीदने की कोशिश करेगी। अगर इस प्राइस पर ऑफर को पूरी रह से सब्सक्राइब किया गया तो इसकी कुल रकम 492.81 करोड़ रुपये हो जाएगी। बता दें कि बीते हफ्ते अदाणी ग्रुप ने एनडीटीवी मीडिया ग्रुप में 29.18 फीसदी शेयरों को अप्रत्यक्ष तरीके से खरीदने का एलान किया था। 

एनडीटीवी ने कहा था- सेबी ने हिस्सेदारी की खरीद बिक्री पर लगा रखी है रोक 

एनडीटीवी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 27 नवंबर, 2020 को प्रवर्तकों प्रणय और राधिका रॉय पर प्रतिभूति बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी थी। यह रोक 26 नवंबर 2022 को खत्म हो रही है। कंपनी ने बताया, ‘जब तक लंबित अपील कार्यवाही पूरी नहीं होती है, प्रस्तावित अधिग्रहणकर्ता के लिए प्रवर्तक समूह के 99.5 फीसदी हिस्सों के लिए सेबी की मंजूरी जरूरी है।

ओपन ऑफर रोकने की मांग

एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने वाले अदाणी समूह ने कहा कि वह अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक खुली पेशकश लाएगा। इस पर एनडीटीवी ने कहा था कि अदाणी समूह को ओपन ऑफर लाने से रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें