फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Power: डीबी पावर के अधिग्रहण की डील अब नहीं होगी, अदाणी समूह ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

Thu, 16 Feb 2023 10:24 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गौतम अदाणी की अगुवाई वाली अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर और डीबी पावर के बीच हुई अधिग्रहण की डील टूट गई है। यह डील 15 फरवरी तक पूरी होनी थी, पर समयसीमा बीत जाने के बावजूद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी। डेडलाइन समाप्त होने के बाद अदाणी समूह ने अब डील के खत्म होने का एलान किया है। अदाणी पावर और डीबी पावर के बीच 18 अगस्त 2022 को अधिग्रहण के लिए डील हुई थी। अब अदाणी समूह ने बुधवार को अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उनके बीच हुआ समझौता अब एक्सपायर कर गया है।

विज्ञापन


अदाणी पावर ने  डीबी पावर के अधिग्रहण के लिए 7017 करोड़ रुपये की डील की थी। पहले इस डील को पूरा करने की डेडलाइन पहले 31 अक्तूबर थी। इसे पहले नवंबर, फिर 31 दिसंबर और उसके बाद 15 जनवरी तक बढ़ाया गया पर आखिरकार यह डील पूरी नहीं हो पाई और इसे कैंसिल करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें