अदाणी पोर्ट्स ने जून तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 6.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। यह बढ़कर 3,310.60 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले साल कंपनी को 3,107.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में कुल आय बढ़कर बढ़कर 9,422.18 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 8,054.18 करोड़ रुपये थी। वहीं इस अवधि में खर्च भी बढ़कर 5,731.88 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व 4,238.94 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 21 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज की है।