फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Group: अदाणी समूह ने सॉवरेन वेल्थ फंड से तीन बिलियन डॉलर का ऋण लिया! लिमिट बढ़ाने का भी विकल्प

Wed, 01 Mar 2023 02:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले खबर आई थी कि क्रेडिट प्रोफाइल को सुधारने के लिए ग्रुप शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए 5705 से 6532 करोड़ रुपये (69 से 79 करोड़ डॉलर) के कर्ज को समय से पहले चुकाने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी मार्च के महीने में ही इन कर्जों का समयपूर्व भुगतान कर सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद भारी नुकसान झेल रहे अदाणी समूह की ओर से क्रेडिटर्स (ऋण देने वाले) के लिए राहतभरी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अदाणी समूह ने अपने क्रेडिटर्स से कहा है कि उसने एक सॉवरेन वेल्थ फंड से तीन बिलियन डॉलर का ऋण लिया है। सूत्रों की मानें तो क्रेडिट प्रोफाइल के बारे में चिंताओं को कम करने के मकसद से समूह ने यह कदम उठाया है। सॉवरेन वेल्थ फंड की क्रेडिड लिमिट को पांच बिलियन डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


इससे पहले खबर आई थी कि क्रेडिट प्रोफाइल को सुधारने के लिए ग्रुप शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए 5705 से 6532 करोड़ रुपये (69 से 79 करोड़ डॉलर) के कर्ज को समय से पहले चुकाने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी मार्च के महीने में ही इन कर्जों का समयपूर्व भुगतान कर सकती है। 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद 80 प्रतिशत तक की गिरावट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी अपने 2024 के बॉन्ड्स को तीन साल के लिए 80 करोड़ डॉलर (लगभग 6615 करोड़ रुपये) के क्रेडिट लाइन पर रीफाइनेंस करने की योजना बना रहा है। बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी समूह के कई शेयरों में 80 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


निवेशकों के साथ समन्वय बनाने की कोशिश
निवेशकों की चिंता को दूर करने के लिए अदाणी समूह लगातार निवेशकों के साथ समन्वय बनाने की कोशिश कर रहा है। सोमवार को सिंगापुर में एक दर्जन वैश्विक स्तर के बैंकों के साथ बैठक के बाद ग्रुप दो दिनों का रोडशो कर रहा है। सिंगापुर में ग्रुप की कमाई से लेकर उसके कुल ऋणों के बारे में 10 पेज से अधिक का प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें