फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Group: राजस्थान में 40 हजार लोगों को राेजगार देगा अदाणी समूह, इन्वेस्ट राजस्थान समिट मे बोले गौतम अदाणी

Fri, 07 Oct 2022 01:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Group: गौतम अदाणी ने कहा है कि समूह राजस्थान में अगले पांच से सात साल में विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के 40,000 मौके तैयार होंगे।
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह ने राजस्थान में कई औद्योगिक क्षेत्रों में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के व्यापार में अपने निवेश को जारी रखते हुए 50,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक कंपनी का एक 10,000 मेगावाट प्रोजेक्ट का कार्यान्वयन भी हो रहा है। ये बातें अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022 के दौरान कही है।

राजस्थान में कपंनी के प्रोजेक्ट अगले पांच वर्षों के लिए उत्तरोत्तर चालू किए जाएंगे। इस संदर्भ में अभी एक हफ्ते पहले हमने दुनिया के सबसे बड़े पवन-सौर हाइब्रिड पावर प्लांट के वाणिज्यिक संचालन को भी हासिल किया है। गौतम अदाणी ने कहा है कि समूह राजस्थान में अगले पांच से सात साल में विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के 40,000 मौके तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें