फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sustainable Living: राजस्थान की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग, अदाणी फाउंडेशन की पहल

Fri, 10 Mar 2023 08:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sustainable Living: अदाणी फाउंडेशन अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की भी मदद कर रहा है। इससे महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का मौका मिल रहा है। अदाणी फाउंडेशन महिलाओं को फायदेमंद आजीविका उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की और उन्हें सस्टेनेबल लाइवलीहुड प्रदान करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
अदाणी फाउंउेशन की ओर से चलाया जा रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : अदाणी फाउंडेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने सस्टेनेबल लाइवलीहुड के लिए ग्रामीण महिलाओं को ट्रेनिंग, साधन-सामग्री और तकनीकी सहायता मुहैया कराकर उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की पहल की है। अदाणी फाउंडेशन महिलाओं को फायदेमंद आजीविका उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की और उन्हें सस्टेनेबल लाइवलीहुड प्रदान करने की कोशिश में जुटा है। इसके तहत डेरी, कैंटीन चलाना, नाश्ते बनाना, मसालों को पीसना, मशरूम की खेती, इत्यादि जैसी गतिविधियों से सम्बंधित कार्य करनेवाले 275 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (SHGs) बनाए गए हैं। इनमें भारतभर की 2,700 से अधिक महिलाएं जुड़ीं हैं, इन्होंने अब तक कुल 20 करोड़ रूपए की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को डेयरी बिजनेस की ट्रेनिंग देकर किया सशक्त

अदाणी फाउंडेशन अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की भी मदद कर रहा है। इससे महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का मौका मिल रहा है। उन्ही महिलाओं में से एक शानदार उदहारण हैं शहनाज बानो। राजस्थान के बारां ज़िले की अटरू तहसील में बेस गाँव स्थित खेरली की शहनाज़ अदाणी फाउंडेशन की ओर से उस इलाके में आयोजित किये गए एक आजीविका विकास कैंप का हिस्सा बनीं। इस कैंप में महिलाओं को डेरी व्यवसाय में सशक्त बनने की ट्रेनिंग दी गई।

शहनाज़ का कहना है कि उसके गांव में कोई दूध कलेक्शन केंद्र नहीं था। पहले लोगों को यह तक नहीं पता था कि उनके पधुओं से मिल रहे अतिरिक्त दूध का क्या करना है? इससे पशुपालन के प्रति लोगों में निराशा थी। फिर जब फाउंडेशन ने हाड़ौती प्रगतिशील प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बनाई, मैं उसकी बोर्ड मेंबर के रूप में उससे जुडी क्योंकि मुझे इस क्षेत्र में रूचि थी। मेरे बाद समुदाय की 33 महिलाएं FPO का हिस्सा बनीं। 

अगस्त 2022 में शहनाज़ और उसकी टीम ने अपने गांव में एक दूध कलेक्शन केंद्र शुरू किया और धीरे धीरे और भी महिलाएं इस मुहीम का हिस्सा बनीं और अब व्यवसाय बहुत प्रगति कर रहा है।अदाणी फॉउंडेशन अदाणी समूह का सामुदायिक सहाय इकाई है जो भारतभर में सस्टेनेबल परिणामों को हासिल करने के लिए रणनीतिक सामाजिक निवेश के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें