फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: सेबी मानकों के उल्लंघन पर एमटीएनएल पर कार्रवाई, एनएसई-बीएसई ने लगाया 13.46 लाख रुपये का जुर्माना

Mon, 01 Sep 2025 12:03 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनएसई, बीएसई ने सेबी के नियमों का पालन न करने पर एमटीएनएल पर जुर्माना लगाया है। कंपनी पर बोर्ड संरचना संबंधी सेबी के मानकों का पालन न करने पर दोनों एक्सचेंजों ने 6.73-6.73 लाख रुपये का दंड लगाया है।
विज्ञापन
SEBI - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड संरचना संबंधी सेबी के मानकों का पालन न करने पर दोनों एक्सचेंजों ने 6.73-6.73 लाख रुपये का दंड लगाया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: EPFO: पीएफ निकासी का दावा हो रहा खारिज, करें यह उपाय; KYC सही रखें, यूएएन-आधार एक ही मोबाइल नंबर से लिंक हो

इन प्रावधानों का पालन नही किया गया

फाइलिंग में एमटीएनएल ने बताया कि सेबी (एलओडीआर) रेगुलेशंस, 2015 के प्रावधानों का पालन न करने पर यह कार्रवाई की गई। इसमें महिला निदेशक की नियुक्ति न करना, ऑडिट समिति के गठन में खामी, नामांकन और परिश्रमित समिति, स्टेकहोल्डर संबंध समिति व प्रबंधन समिति के गठन में गैर-अनुपालन शामिल हैं। 

कंपनी ने दी सफाई

कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि वह एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और स्वतंत्र निदेशकों सहित सभी बोर्ड नियुक्तियां प्रशासनिक मंत्रालय यानी दूरसंचार विभाग करता है। एमटीएनएल ने बताया कि 15 अप्रैल से दो स्वतंत्र निदेशक, जिनमें एक महिला निदेशक भी शामिल हैं, की नियुक्ति दूरसंचार विभाग द्वारा की जा चुकी है। साथ ही चार और स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति का मामला केंद्र सरकार के पास लंबित है।

विज्ञापन


कंपनी ने यह भी कहा कि उसने एनएसई और बीएसई से लगाए गए जुर्माने की माफी का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें