फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: नेपाल से आ रहे पांच टन टमाटर; यूपी में ₹50/किग्रा के भाव पर बिकेगा, पड़ोसी ने मांगा चावल-चीनी

Wed, 16 Aug 2023 01:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tomato Price: एनसीसीएफ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर के आयात के साथ-साथ घरेलू खरीद भी कर रहा है और उपभोक्ताओं को उच्च कीमतों से राहत देने के लिए रियायती दर पर उनकी खुदरा बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन
टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारी संस्था एनसीसीएफ ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश नेपाल से आयातित करीब पांच टन टमाटर जल्द ही भारत पहुंचेगा और गुरुवार से उत्तर प्रदेश में इसकी खुदरा बिक्री 50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर की जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) ने नेपाल से 10 टन टमाटर के आयात के लिए अनुबंध किया है।  

एनसीसीएफ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर के आयात के साथ-साथ घरेलू खरीद भी कर रहा है और उपभोक्ताओं को उच्च कीमतों से राहत देने के लिए रियायती दर पर उनकी खुदरा बिक्री कर रहा है। टमाटर की खुदरा बिक्री में हस्तक्षेप केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के निर्देश पर किया जा रहा है।

एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक एनिस जोसेफ चंद्रा ने पीटीआई से कहा, ''हमने नेपाल से 10 टन टमाटर आयात का अनुबंध किया है। इसमें से 3-4 टन कल उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया। लगभग 5 टन टमाटर रास्ते में है और कल उत्तर प्रदेश में रियायती दरों पर इसकी खुदरा बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयातित टमाटर को भारत के अन्य हिस्सों में नहीं बेचा जा सकता है क्योंकि इसकी शेल्फ लाइफ कम है। उत्तर प्रदेश में आयातित और स्थानीय रूप से खरीदे गए टमाटर दोनों को चुनिंदा स्थानों पर स्थिर दुकानों के साथ-साथ मोबाइल वैन के माध्यम से बेचा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों से खरीदे गए टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचे जा रहे हैं।

नेपाल से टमाटर के और आयात के बारे में पूछे जाने पर जोसेफ चंद्रा ने कहा, "नेपाल से आयात क्रमिक तरीके से किया जाएगा क्योंकि कुछ राज्यों की मंडियों में घरेलू आवक शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में टमाटर की नई फसल की आवक थोक मंडियों में शुरू हो गई है और कीमतें भी कम हो रही हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, टमाटर का अखिल भारतीय औसत थोक मूल्य 15 अगस्त को घटकर 88.22 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक महीने पहले 97.56 रुपये प्रति किलोग्राम था।

इसी तरह, टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य घटकर 107.87 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो एक महीने पहले 118.7 रुपये प्रति किलोग्राम था। बता दें कि प्रमुख खरीद केंद्रों में भारी बारिश के कारण टमाटर की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

टमाटर के बदले नेपाल ने की चावल-चीनी की मांग, त्योहारों के दौरान संकट से निपटने की तैयारी

भारत का टमाटर संकट दूर करने का दावा करने वाले नेपाल ने अब भारत से चावल और चीनी की मांग की है। नेपाल के कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने बुधवार को कहा, भारत को नेपाल टमाटर भेजने को तैयार है, जिसके बदले भारत से चावल और चीनी का आयात किया जा सकता है। शिवकोटी ने बताया कि नेपाल सरकार इस संबंध में भारत सरकार को पत्र लिखा है। शिवकोटी ने बताया कि यह कदम आने वाले त्योहारों को देखते हुए उठाया गया है। उन्होंने कहा, भारत सरकार से टमाटर के बदले चावल-चीनी के आयात के लिए अनुरोध किया गया है। हालांकि, भारत ने पहले से ही चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है। भारत के इस कदम से नेपाल में संकट की स्थिति पैदा हो सकती है।

वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव राम चंद्र तिवारी ने बताया कि पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारतीय अधिकारियों से अनुरोध किया गया था कि नेपाल को 1 लाख टन चावल और 50 हजार टन चीनी उपलब्ध कराई जाए। तिवारी ने कहा, फिलहाल नेपाल के बाजार में चावल व चीनी की कमी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले के बाद कमी की अफवाहें के कारोबारी जमाखोरी करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें