देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की कीमतों में गुरुवार को 460 रुपये का इजाफा हुआ है। सोने की कीमतों में इजाफा ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव बढ़ने से हुआ है। सोना फिलहाल 49,960 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर कर रहा है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 49,500 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।
चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को मजबूती देखने को मिली। चांदी 1,035 रुपये की तेजी के साथ 56,230 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव बढ़ने के कारण मजबूत हुईं हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1642 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है वहीं चांदी 18.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।